उत्तराखंड

धामी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा राज्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। उन्होंने पार्टी कार्यालय में मिष्ठान और जिला अस्पताल बौराड़ी में मरीजों को फल वितरण किया। सोमवार को सीएम के जन्मदिन और सदस्यता अभियान के प्रवास पर पहुंचे राज्य सभा सांसद नरेश बंसल का जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण करते हुए सीएम धामी को शुभकामनाएं दी। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। ऐसे में हर कार्यकर्ता को आधिकारिक सदस्य बनाकर सीएम धामी और पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बौराड़ी के बूथ संख्या 94-95 पर जाकर दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मेहरबान रावत, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, पूर्व प्रमुख मस्ता नेगी, मीना सेमवाल आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं के नेतृत्व में युवाओं ने मैराथन दौड़ आयोजित की। जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने डाईजर से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर प्रथम स्थान पर रहे मयंक नेगी, द्वितीय रहे धीरज तड़ियाल, तृतीय रहे विशाल सिंह समेत आयुष्मान को सांत्वना पुरस्कार भेंट किया। इस मौके पर विनीत रावत, पंकज बरवाण, मनोज नेगी, हनुमंत महर आंचल नेगी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!