उत्तराखंड

सुबह और शाम को बढ़ रही ठंडक, तापमान में गिरावट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार को पूरा दिन धूप निकली रही। दिन में लोग धूप की तपिश से परेशान रहे। धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज हुए। अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को दिन में धूप के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर के समय धूप में लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन तापमान में गिरावट के कारण लोगों को शाम के समय फौरी राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!