हरकी पैड़ी पर हुए 34 करोड़ के कार्यों पर कल होगी आयोग में सुनवाई

हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान हरकी पैड़ी और इसके आसपास किए गए 34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर सवाल उठाए गए हैं। कल बुधवार को इस मामले में सूचना आयोग में सुनवाई होगी। इस मामले में राष्ट्रीय सूचना अधिकार जागृति मिशन के अध्यक्ष ने 60 लाख रुपये गबन का आरोप लगाकर शिकायत की है। 26 नवंबर वर्ष 2022 को रमेश चंद शर्मा ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि हरकी पैड़ी पर किए गए कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है। यात्रियों के लिए लाइव गंगा आरती दिखाने के लिए स्क्रीन भी नहीं लगाई गई हैं, जो लाइटें लगाई थी वह खराब हो चुकी है। इस पर तत्कालीन सिंचाई सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल ने डीएम को जांच के आदेश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *