दौड़ में कन्हौला, आंचल और महक रहे अव्वल

चमोली : क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का जीआईसी नारायणबगड़ में शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि विधायक भूपालराम टम्टा, ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी, खेल प्रतियोगिता के संयोजक और प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह नेगी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। पिछले वर्ष के चैंपियन अमन ने मशाल लेकर खेल प्रतियोगिताओं का आगाज किया। खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में कन्हैया ने प्रथम तथा हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में आंचल ने प्रथम तथा प्रिया ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। बालिका अंडर -19 की 800 मीटर दौड़ में महक ने प्रथम तथा प्राची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *