बिग ब्रेकिंग

शादी सीजन में जाम हो रहा राष्ट्रीय राजमार्ग, दुर्घटनाओं का भी अंदेशा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बनें है डेंजर जोन
वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिलने के कारण बिगड़ रही व्यवस्था
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शादी सीजन में बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन करने वालों के लिए चुनौती बन रहा है। हालत यह है कि अचानक बढ़े वाहनों के दबाव के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बन रही है। डेंजर जोन में वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ा
मालूम हो कि वर्षा काल के दौरान कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल हो गया था। 15 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह डेंजर जोन बन गए थे। पूरे वर्ष भर इसी तरह यातायात चलता रहा है। लेकिन, वर्तमान में शादी सीजन प्रारंभ होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है और राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाल स्थिति में ही पड़ा हुआ है। ऐसे में कई स्थानों पर भारी वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा। जिससे जाम की स्थिति बन रही है। रिखणीखाल निवासी मोहन रावत ने बताया कि वह शनिवार को कोटद्वार अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। लेकिन, दुगड्डा से कोटद्वार पहुंचने में उन्हें दो घंटे से अधिक का समय लग गया। दुर्गा मंदिर के समीप बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे बुरी स्थिति बनी हुई है।

दुर्घटनाओं का अंदेशा
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा ही गायब हो चुका है। साथ ही जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिरने का भी डर बना हुआ है। ऐसे में कब बड़ा हादसा हो जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। होना तो यह चाहिए था कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत करवाकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाता। लेकिन, विभाग स्वयं ही नींद में सोया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!