राज्य की जंगल जमीन को बचाने का संघर्ष है: डिमरी

हरिद्वार। मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को मूल निवास 1950, सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर आयोजित स्वाभिमान महारैली में शिरकत करने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड में मूल निवास का अधिकार और भू कानून को मजबूत करने का मांग है। मांग पूरी करने के लिए संघर्ष चल रहा है। हरिद्वार में आंदोलन का आगाज हुआ है। आंदोलन के जरिए हरिद्वार से एकता का संदेश दिया गया है। जो लोग आंदोलन को बांटने की राजनीति कर रहे थे। यह संदेश उन बांटने वालों को जवाब है। राज्य के मूल निवासी एक होकर संघर्ष कर रहे हैं। मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति राज्य में मजबूत भू-कानून और मूल निवास 1950 के आधार पर दिए जाने की मांग कर रही है। राज्य में बाहरी लोगों के निवेश से व्यापारियों का हित प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *