कैंडल मार्च निकाल मार्चुला हादसे के मृतकों की शांति की कामना की

नई टिहरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद टिहरी गढ़वाल की रविवार को आयोजित बैठक में विकासखंड कीर्तिनगर में बीती 4 नवंबर को अल्मोड़ा मार्चुला में हुए सड़क हादसे में मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबकि बीती देर शाम को संयुक्त मोर्चें के तत्वाधान में कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों की आत्म शांति की कामना की। बीती 4 नवंबर को ही राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का सचिवालय घेराव का कार्यक्रम भी था। उसी दौरान ये दुःखद घटना का समाचार प्राप्त हुआ था। कीर्तिनगर में सभी विभागों के सभी कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मृत आत्माओं की शांति को भगवान से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चें के जनपदीय अध्यक्ष टिहरी राजीव उनियाल, ब्लाक अध्यक्ष कीर्तिनगर संदीप मैठाणी, ब्लॉक महामंत्री सुरजीत लिंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चौहान संरक्षक संजय पांडेय, मोहन भंडारी, वीरेंद्र चौहान, सोहन कोहली, विजय आर्य, दीपक मियां आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *