विराट कोहली ने लगाया 80वां इंटरनेशनल शतक, पर्थ में छोड़ा सचिन तेंदुलकर को पीछे

पर्थ,  ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पर्थ टेस्ट मैच में विराट कोहली के बल्ले से तनतना हुआ शतक आ गया है. कोहली ने अपनी 30वां टेस्ट और 80वां इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई है. रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली पारी में सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक जड़ा और अपनी टीम के लिए अहम रन बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं.बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय टीम कमाल के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़ रही है. पहले यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट में शतक ठोका और फिर फॉर्म में लौटे विराट कोहली ने सेंचुरी बना दी है. ये विराट का 30वां टेस्ट शतक और 80वां इंटरनेशनल शतक है.
इस सेंचुरी के साथ ही ना केवल कोहली ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है बल्कि भारतीय टीम को और भी मजबूत स्थिति में ले आए हैं. विराट कोहली ने 143 गेंदों का सामना किया और 100* पर नाबाद लौटे कोहली ने अपनी पारी को 8 चौके और 2 छक्के लगाए.
पर्थ टेस्ट में शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, अनुष्का हर मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़ी रही हैं. उन्हें पर्दे के पीछे की हर बात पता है. उन्हें पता है कि जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो आपके दिमाग में क्या चल रहा होता है. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो सिर्फ दिखावे के लिए इधर-उधर घूमता रहता हूं. मुझे देश के लिए प्रदर्शन करने पर गर्व है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *