58.872 किग्रा गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप बरामद

काशीपुर। पुलिस ने 58.872 किग्रा.गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी करने में प्रयुक्त पिकप भी सीज कर दी है। मंगलवार शाम एसआई सौरभ कुमार भारती, एसआई देवेन्द्र सिंह सामंत, दीपक जोशी के साथ प्रतापपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। केलामोड़ के पास पुलिस को सड़क किनारे एक पिकअप खड़ी मिली। पुलिस को देख पिकअप में सवार दो लोग गाड़ी को स्टार्ट कर वहां से भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी में काली प्लास्टिक की कैरेटों के पीछे रखे छह 6 कट्टे रखे कब्जे में ले लिए। इनमें 58.872 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी हरीश पन्त (28 वर्ष) पुत्र काशीराम पन्त निवासी ग्राम पज्जांण पोस्ट मासू, थाना थलीसैण, पौड़ी गढ़वाल तथा कुन्दन सिंह (30 वर्ष) पुत्र भजन सिंह निवासी ग्राम डुमनीखोट, पोस्ट तल्ली डडोली, थाना नागचुलाखाल, तहसील थलीसैण बताया। पूछताछ करने पर कुन्दन ने बताया कि वह सब्जी का काम करता है और भांग की खेती से गांजा बरामद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *