रुद्रपुर। नगरपालिका निकाय चुनाव में इस बार बसपा का कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। आप, सपा, उक्रांद समेत क्षेत्रीय दलों ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। अब चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की नजर इन पार्टियों के कैडर वोट पर है। सितारगंज नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। नामांकन तिथि समाप्त होने तक कांग्रेस, भाजपा के अलावा किसी दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया। इन दलों का सांगठनिक ढांचा भी नहीं रहा। बसपा का सितारगंज में कैडर वोट माना जाता था। वर्ष 2008 में बसपा से परवीन बेगम नगरपालिका अध्यक्ष चुनी गयी थीं। इस बार कोई प्रत्याशी नहीं होने से बसपा के कैडर वोट पर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजरें हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों के समर्थकों के मतों पर भी प्रत्याशियों की नजर है। समझा जा रहा है। नगरपालिका चुनाव में जीत-हार में इन कैडर मतों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। भाजपा ने सभासदों के लिए 13 वार्डों में से 12 वार्डों में सिंबल देकर प्रत्याशी खड़े किए हैं। कांग्रेस की ओर से किसी भी वार्ड में सिंबल नहीं दिया है। भाजपा नेता वार्डों में बागी हुए प्रत्याशियों से बात करने लगी है। ताकि नाम वापस हो सके। अध्यक्ष पद में इसका असर न पड़े।