व्यापारियों के हित को देखकर यातायात व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई

चम्पावत। नगर में वन वे यातायात व्यवस्था से नाराज व्यापारी रविवार को पुलिस से मिले। उन्होंने व्यापारी हितों के मद्देनजर मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग का समय बदले जाने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने वीर कालू सिंह चौराहे से जयंती भवन तक जाने वाली टैक्सियों और मालवाहक वाहनों के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। व्यापारियों को वाहन से माल उतारने में भी दिक्कतें आ रही थी। क्योंकि जाड़ों के दिनों में सुबह नौ बजे से पहले शाम को चार बजे बाद सामान उतारना संभव नहीं है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मालवाहक वाहनों को लोडिंग-अनलोडिंग के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। टैक्सियों को संचालन की अनुमति दी जा रही है। लेकिन जाम न लगे, इसका ध्यान रखना होगा। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री भैरव दत्त राय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, दीपक ओली, मनोज गर्ग, सतीश खर्कवाल, रवि पुनेठा, सूरज सक्सेना, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *