डीएम ने तलब किया जौनपुर के खंड शिक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण

नई टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिक्षा विभाग की बैठक लेते हुए बोर्ड परीक्षा, विद्यालयों के निर्माण कार्य, अध्यापकों तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने जौनपुर के बीईओ का विद्यालयों में निर्धारित दूरी से बाहर आवाजाही करने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्यवाही न करने पर स्पष्टीकरण तलब किया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम दीक्षित ने कहा कि छात्रों की शिक्षा को लेकर सभी अपने कर्तव्यों का पालन गंभीरता से करें। कहा कि अध्यापकों का आवास विद्यालयों से 8 किमी. के दायरे में हो, इसके लिए सभी बीईओ स्कूलों का औचक निरीक्षण करें। साथ ही विद्यालय में समय से न पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर के निरीक्षण कर बीडीओ से समन्वय कर कार्यों की फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने, अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने को कहा। डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त करने के लिए विगत वर्षों के पेपरों का पैकेज बनाकर विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जाए। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो, यदि छात्र अनुपस्थित रहता है, तो अभिभावकों को फोन कर जानकारी ली जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंडल स्तर पर वर्ष 2024-25 में जिले के विभिन्न ब्लॉक से 16 विद्यार्थियों का चयन डॉ. शिवानंद नौटियाल स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। इस मौके पर सीडीओ डॉ.अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ मो. असलम, डीईओ बेसिक हेमलता भट्ट आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *