सीएम का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेसी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिद्धबली चैक पोस्ट के समीप गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरकार पर प्रदेश की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार जनता का शोषण कर रही है। कुछ देर थाने में बैठाने के बाद निजी मुचलकों पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को रिहा कर दिया।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुगड्डा में शहीद मेले का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान कोटद्वार से बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का विरोध करने दुगड्डा जा रहे थे। अपनी दोपहिया वाहनों में जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पुलिस ने सिद्धबली के समीप पुलिस चैक पोस्ट पर ही रोक दिया। जिलाध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ युवाओं में रोष है। कहा कि अभी तक वनंतरा प्रकरण, प्रीपेड विद्युत मीटर, मंत्रियों का अमर्यादित बयान, बेरोजगारी को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया है। जनविरोधी नीतियां अपनाकर जनता का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस जनता को शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, अंकुश घिल्डियाल, बाबी बिष्ट, सूरज राणा, अंकित थपलियाल, आमिर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *