हरिद्वार में होली पर बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा

हरिद्वार। धर्मनगरी में गुरुवार को बस स्टैंड पर बस से सफर करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ बढ़ने के बाद बस स्टैंड पर रोडवेज बसों की संख्या कम पड़ गई। दोपहर के समय लोग बस स्टैंड पर धूप में खड़े होकर बसों के पहुंचने की प्रतीक्षा करते नजर आए। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक रही कि बस के पहुंचते ही एक से दो मिनट में बस यात्रियों से फुल हो रही थी। अधिकांश यात्री होली पर्व के मौके पर अपने घर को जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे। गुरुवार को होली पर्व के मौके पर हरिद्वार बस स्टैंड पर लोग अपने परिवारों के साथ बड़ी संख्या में सफर करने पहुंचे। बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने के बाद लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर बसें कम पड़ने के कारण लोगों को अपने गंतव्यों को पहुंचने के लिए घंटों बसों के पहुंचने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। दिल्ली और अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों को भी भीड़ के कारण दिक्कतें उठानी पड़ी। परिवार के साथ बिजनौर जाने वाले युवक रजनीश कुमार ने बताया कि बस नहीं मिल रही है। आधे घंटे से बस नहीं पहुंची है। मुरादाबाद जाने वाले महिला यात्री शांति देवी ने बताया की यूपी की बसें देरी से पहुंच रही है। बस स्टैंड पर भीड़ बहुत ज्यादा है। एक घंटे से बस की प्रतीक्षा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *