व्यक्ति ने किया कीटनाशक का सेवन, मौत

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर के रीठाखाल स्थित बिंजोली निवासी एक व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रवीन सिंह (42 वर्ष) बुधवार को अपने घर में था। इसी दौरान उसने अपने कमरे में कीटनाशक का सेवन कर लिया। कमरे में बेसुध पड़े प्रवीन को परिवार जनों ने राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार जनों ने बताया कि प्रवीन सिंह ने कीटनाशक का सेवन कर दिया। कीटनाशक का सेवन करने से प्रवीन के मुंह से झाग निकल रहा था और वह बेहोश हो गया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मृतक प्रवीन सिंह हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था। आजकल वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत के लिए गांव आ रखा था। कहा कि उसकी पत्नी व दो बच्चे हरिद्वार में ही रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *