शरदकालीन व ग्रीष्मकालीन महोत्सव शुरू करवाने की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कलाकारों के हित को देखते हुए लोक कलाकार सोसाइटी ने कोटद्वार में शरदकालीन व ग्रीष्मकालीन महोत्सव शुरू करवाने की मांग की है। कहा सांस्कृतिक गतिविधियां न होने उनके रोजगार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कहा कि कोटद्वार में शरदकालीन व ग्रीष्मकालीन महोत्सव शुरू किए जाने चाहिए। कहा कि सिद्धबली महोत्सव व कण्वाश्रम महोत्सव में बाहर के कालाकारों को बुलाया जाता है, जिससे उनकों कोई लाभ नहीं मिल पाता है, जिससे वे अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है। जिसको लेकर उन्होंने महापौर को ज्ञापन भी सौंपा।
लोक कलाकार सोसाइटी के संयोजक ओम प्रकाश कबटियाल के नेतृत्व में लोक कलाकार नगर निगम स्थित महापौर के कार्यालय में पहुंचे जहां पर उन्होंने महापौर शैलेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा ओमप्रकाश कबटियाल ने कहा कि वर्तमान में कोटद्वार शहर में सांस्कृतिक गतिविधियां नगण्य हो रही है, जबकि कोटद्वार को सांस्कृतिक हब के रूप में पहचान होनी चाहिए थी। कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन से लोक कलाकारों को भी प्रोत्साहन मिलता। कहा कि कोटद्वार शहर में विगत कई वर्षों से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पाया। उन्होंने कोटद्वार में शरदकालीन व ग्रीष्मकालीन महोत्सव करवाए जाने का सुझाव दिया, कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों से लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही लोक संगीत, लोक गीत, लोक नृत्य, गढ़वाली पारंपरिक थड़िया, चौंफला, झौडा, चांछरी को लेकर सांस्कृतिक चेतना जागृत होगी। इस मौके पर सरोज रावत, वीरेंद्र भंडारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *