महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बीजेपी नेता का फूंका पुतला

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री एवं बीजेपी नेता विजय शाह के विवादित बयान को लेकर पौड़ी में बुधवार को महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और बीजेपी नेता विजय शाह का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस ने उन्हें पद से हटाने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष कांग्रेस महिला नीलम रावत ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी नेता के इस्तीफे की मांग कर रही है। कहा कि भाजपा नेता विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर जो अमर्यादित टिप्पणी की है उससे सभी में रोष है।
पौड़ी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम रावत की अगुवाई में एकत्र हुई महिलाओं ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कांग्रेस नीलम ने विजय शाह के बयान की कड़ी अलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान से देश सेना और देश की बेटियों का अपमान हुआ है। कहा कि ये बयान साबित करता है उनकी सोच महिला के खिलाफ है। वहीं कर्नल सोफिया महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम से मांग की गई है कि ऐसी अमर्यादित टिप्पणी के बाद विजय शाह को निष्कासित किया जाए। इस मौके पर गुड्डी देवी, चांदनी शाह, शारदा, सुनीता रश्मि गैरोला, संगीता सुमन, पिंकी रावत, भागीरथी देवी, सोना नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *