हेलीपेडों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग : केदारघाटी में स्थित अनेक हेलीकॉप्टर कंपनियों के हेलीपैडों का मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने संबंधित कंपनी प्रबंधकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि सभी मानकों के अनुरूप हेलीपैडों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था बनाएं ताकि आपातकाल में त्वरित कार्यवाही की जा सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने हेलीपैडों की सुदृढ़ अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुप्तकाशी स्थित आर्यन एविएशन, ट्रांस भारत एविएशन एवं फाटा स्थित पवन हंस एविएशन, थंबी एविएशन, ग्लोबल एविएशन वेक्ट्रा हेलीकॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने मानकों के अनुसार हेलीपेडों की सभी अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को गहनता से जांचा और परखा। साथ ही यहां पाई गई कुछ कमियों को ठीक किए जाने एवं मानकों के अनुरूप अग्निसुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट सहित अधीनस्थ अग्निशमन स्टाफ मौजूद था। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *