कच्चे बरसाती नाले को पक्का करने की लगाई गुहार

ऋषिकेश। बरसाती नाले से अठूरवाला के लोग परेशान हैं। अठूरवाला के क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर बरसाती नाले को पक्का कराने की मांग की। रविवार को अठूरवाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 और 9 के सभासद संदीप नेगी, प्रदीप नेगी जेटली के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। सभासद संदीप नेगी और प्रदीप नेगी जेटली ने कहा कि अठूरवाला स्थित चौक नंबर-3 और 5 में बरसात के दिनों में एयरपोर्ट से आने वाला बरसाती नाले (खाले) का पानी लोगों को घरों के अंदर चला जाता है। जिससे भूस्खलन और आपदा जैसी समस्याएं बनी रहती हैं और साथ ही जानमाल का नुकसान होने का हमेशा भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस खाले को पक्का किया जाए और इस समस्या का सामाधान किया जाए। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। अधिकारियों से बातचीत कर बरसाती नाले (खाले) का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र कुकरेती, देवेश्वरी राणा, उर्मिला रावत, शशि रावत, प्रताप सिंह भंडारी, भगत सिंह रावत, ओमप्रकाश मंमगाई, स्वीटी पंवार, विक्रम सिंह राणा, उर्मिला रावत, मनीष सेमवाल, सरोज चमोली, संतोषी देवी, मनीष बडोनी, स्वर्णा चमोली, देवेंद्र कुकरेती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *