सम्पति कर के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने कराई सामूहिक आपत्ति दर्ज
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कोटद्वार नगर निगम में शामिल ग्राम पंचायत क्षेत्रों पर अनावासीय गृह एवं भू-खण्ड कर आरोपित करने हेतु जारी शासन आदेश के विरुद्ध कांग्रेस सेवादल द्वारा सामूहिक आपत्ति दाखिल की है। कार्यकर्ताओं ने शासन के आदेश के विरोध में मालवीय में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गुरूवार को कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए। पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में अनावसीय गृह एवं भू-खण्ड कर के खिलाफ सांकेतिक धरना देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि हमने सामूहिक रूप से नगर निगम क्षेत्र से साढ़े पांच सौ से अधिक आपत्तियां नगर आयुक्त को सौंपी है। उम्मीद है कि सरकार इस पर सकारत्मक कार्यवाही करेगी, यदि सरकार जनता की जायज मांगों पर सकारत्मक कार्यवाही नहीं करती तो मजबूर होकर आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि अन्तिम विकल्प न्यायालय का होगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रमुख रितु नेगी, प्रवेश रावत, सेवादल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजपाल पटवाल, बृजेन्द्र नेगी, पूर्व प्रधान पूरण चन्द शर्मा, प्रकाश सिंह, पवन रावत, विक्रम राणा, कमला शाह, अतुल नेगी, प्रेम सिंह पयाल, योगेश डोगरा, सुभलोक रावत, महबूब अली, नसीम, महेश शाह, बीरेन्द्र रावत पूर्व प्रधान, धीरज लाल, मनोज सोंध, सुबोध थापा आदि शामिल थे।