कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तीकरण की प्रतीक देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व़ इंदिरा गांधी की 103वीं जंयती को धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने वर्तमान में महापुरूषों पर हो रही राजनीति के बिगड़ते स्वरूप पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन छल कपट की राजनीति से सच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता है।
गढ़वाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ इंदिरा गांधी को बहुआयामी प्रतिभा की धनी महिला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम लोगों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिये थे, जबकि इससे पहले कुछ धनाढ्य घरानों को ही बैंकों से लोन मिलता था, लेकिन बैंकों का राष्ट्रीयकरण हो जाने से आम आदमी को लोन सहित कई प्रकार की सुविधा मिलनी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि स्व़ इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ इच्छा शक्ति की बदौलत पाकिस्तान के दो टुकड़े कर अलग बंगलादेश बना दिया था। इसी प्रकार से कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है, जिससे भारत ने दुनिया के देशों में परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन, त्याग एवं बलिदानों की पार्टी है। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति सिंह, विनीता भारती, पूजा त्यागी, रमेश चंद्र खंतवाल, मनवर सिंह आर्य, बृजपाल सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, शकील अहमद सलमानी, बलवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह नेगी, नीरज बहुगुणा, चन्द्रमोहन सिंह रावत, सुनील दत्त सेमवाल, भगत सिंह रावत, केएस चौहान, दर्शन सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, संतोषी देवी, कृपाल सिंह, उपेन्द्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह, महावीर ंिसंह आदि उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिकों व महिला ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कोटद्वार। दो पूर्व सैनिकों एवं एक महिला ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। गढ़वाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने पूर्व सैनिक शिव सिंह नेगी, महावीर सिंह गुसाई एवं श्रीमती संतोषी देवी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। पूर्व सैनिकों व महिला का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

जन्म दिवस पूर्व प्रधानमंत्री का किया याद
कोटद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस को कांग्रेस सेवादल ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने इन्दिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि इन्दिरा गांधी एक दूरदृष्टि रखने वाली कुशल प्रशासक थी। उनके द्वारा देश हित में किये गये विकास के कार्य आज भी प्रासंगिक है, उनका लौह देश ही नहीं विदेशी भी मानते थे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, पूर्व प्रमुख रितु नेगी, देवेन्द्र भट्ट, राकेश शर्मा, तेजपाल पटवाल, बृजेन्द्र नेगी, पूरण शर्मा, प्रकाश सिंह, विक्रम राणा, बीरेन्द्र रावत, प्रेम सिंह पयाल, कमला शाह, महेश शाह, योगेश डोगरा, नदीम, महबूब अली, अतुल नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!