अनिल अंबानी ग्रुप के सीएफओ अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने की कार्रवाई

नई दिल्ली ,प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी और कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फर्जी बैंक गारंटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, अशोक पाल पर आरोप है कि उन्होंने समूह की कुछ कंपनियों के माध्यम से फर्जी बैंक गारंटी तैयार कराने और उससे वित्तीय लाभ हासिल करने की साजिश में भूमिका निभाई। जांच एजेंसी का कहना है कि इस मामले में कई दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच जारी है।
अशोक पाल की गिरफ्तारी अनिल अंबानी के कारोबारी साम्राज्य के लिए एक और झटका मानी जा रही है, जो पहले से ही कर्ज, वित्तीय अनियमितताओं और कानूनी मामलों से जूझ रहा है। ईडी आने वाले दिनों में इस मामले में अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *