Uncategorized

कृषि कानून के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। भारतीय किसान संघ उत्तराखंड की निगम रोड कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। इसमें एक स्वर में कृषि कानून का विरोध करते हुए आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई गई। शुक्रवार सुबह निगम रोड पर आयोजित बैठक में किसान संघ पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के बीच भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रवक्ता परमजीत डबास ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों पर कृषि कानून थोप दिया है। यह कानून किसान विरोधी होने के साथ उनका शोषण करने वाला है। इस कानून का लाभ किसानों को कम और बड़े उद्योगपतियों को अधिक होगा। लेकिन, किसानों के उत्पीड़न को किसान संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों और किसानों से कृषि कानून के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। कहा कि कृषि कानून के खिलाफ जिस भी लड़ाई की जरूरत पड़ेगी, उसमें किसान संघ किसानों के साथ खड़ा रहेगा। बैठक में रमाकांत त्यागी, अजय सिंह, आशीष मौर्य, मनीष रमोला, मनजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!