सट्टे की खाईबड़ी में एक युवक गिरफ्तार

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि भूषण जोशी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आमपड़ाव क्षेत्र में सट्टा की खाईबाड़ी चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के ग्राम तारनगर निवासी गुलजार उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। कहा कि अभियुक्त के पास से 3420 रुपये नकद व एक रजिस्टर, जिसमें सट्टा विवरण अंकित था, बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *