ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियां सम्मानित

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पोषण माह के समापन अवसर पर विकासखंड कल्जीखाल के बाल विकास विभाग के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 9वां पोषण अभियान का समापन हुआ। इस मौके पर ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री निहारिका धारकोट, मंजू भट्ट ओलना को संयुक्त रूप में प्रथम स्थान, रेखा नेगी नौली बूँगा द्वितीय स्थान, कविता देवी अनेथ, सुनीता देवी बिलखेत को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं केंद्रों में बेहतर कार्यों के लिए तीन कार्यकत्रियों को भी सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री झटकंडी मुन्नी देवी, तंगोली की ज्योति देवी, महड़ रेखा बिष्ट को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, समाजिक कार्यकर्ता एवं पीएलवी जगमोहन डांगी ने संयुक्त रूप में किया। ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने पोषण माह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण माह के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही जनसामान्य तक पोषण संबंधी संदेश पहुंचाने का कार्य किया गया। समाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों से संवाद कर पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आस पास घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार से पीड़ित महिलाओं के संरक्षण के लिए बाल विकास विभाग के तत्वधान में वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जा रहा है। जहां कोई भी महिला 15 दिन तक नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर सकती है। उन्होंने महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। सीडीपीओ सुषमा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में गत वर्ष शुरू किए गए प्रोजेक्ट बचपन के तहत अब तक कई आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यातिथि के हाथों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में आराधना देवी, सुनीता देवी, पूर्णिया देवी, सोनी देवी, ऊषा देवी, सुधा थपलियाल, सुशीला देवी, सरिता देवी, दमयंती देवी शामिल थी। इस अवसर सुपरवाइजर माया राणा, समाजिक कार्यकर्ता उदय सिंह राणा, कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह, ब्लॉक समन्वक भारतीय पटवाल, गोपाल कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *