किसानों ने सीखें मौनपालन, सब्जी और मशरूम उत्पादन के गुर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा 90 से अधिक कृषकों को मौनपालन, मशरूम उत्पादन और फल-सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारियां दीं गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सहायक निदेशक रविंद्र बिष्ट ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ उठाकर किसान उच्च गुणवत्ता के फल एवं सब्जियों का उत्पादन कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राहुल रावत ने मौनपालन, डा. अंकित सती ने मशरूम उत्पादन तथा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डा. तेजपाल सिंह बिष्ट ने फल एवं सब्जी उत्पादन की तकनीकी जानकारी किसानों को दी। विशेषज्ञों ने किसानों को उत्पादन की आधुनिक विधियों के साथ बेहतर गुणवत्ता और आय बढ़ाने के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों के बारे में भी बताया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *