श्रीनगर गढ़वाल : शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे हैं। इसे लेकर श्रीनगर और आसपास के प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं।

कलियासौड़ स्थित धारी देवी मंदिर, कंसमर्दिनी मंदिर, नंदा देवी मंदिर और देवलगढ़ स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में मंदिर समितियों और पुजारियों की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। धारी देवी मंदिर में साफ-सफाई के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धारी देवी मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर की सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। (एजेंसी)