देवाल। बाजार में डामरीकरण होने पर रविवार को देवाल बाजार बंद रहा। स्टेट हाईवे थराली-देवाल-वाण मार्ग के 22 किमी पर हॉटमिक्स व सुधारीकरण किया जा रहा है। रविवार को देवाल बाजार में डामरीकरण के कारण देवाल बाजार पूर्णरूप से बंद रहा। व्यापार संघ की अपील पर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। लोनिवि के ईई मनीष डोगरा ने बताया कि इस सड़क पर हॉटमिक्स का काम चल रहा है। रविवार को देवाल बाजार में दूसरे लेयर का हॉटमिक्स भी कर दिया गया।