33 केवी सब स्टेशन की मांग

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक की नगुन पट्टी में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान उपभोक्ताओं ने उनियालगांव में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग उठाई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि करीब 120 किलोमीटर लंबे छाम फीडर पर बड़ी आबादी निर्भर है। फीडर में कहीं भी तकनीकी खराबी आने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।
कमांद विद्युत सब स्टेशन से वर्तमान में टिहरी, छाम, मैंडखाल, कमांद और सुरीधार पेयजल पंपिंग योजना के लिए पांच फीडर संचालित हैं। इनमें छाम फीडर सबसे लंबा है। कमांद सब स्टेशन से करीब 120 किलोमीटर लंबी लाइन के जरिए नगुन पट्टी के साथ गुसाईं पट्टी के अधिकांश क्षेत्र में बिजली पहुंचाई जाती है। इस फीडर से कंडीसौड़ मुख्य बाजार, अस्पताल, तहसील मुख्यालय, आधार केंद्र, पेट्रोल पंप, एक नलकूप और करीब 10 मोबाइल टावर भी जुड़े हैं। थौलधार विकासखंड में कमांद ही एकमात्र विद्युत सब स्टेशन है जो चंबा के 33 केवी सब स्टेशन से जुड़ा है। कमांद सब स्टेशन में फिलहाल चिन्यालीसौड़ से 33 केवी की वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टिहरी बांध में दोबाटा विद्युत सब स्टेशन जलमग्न होने के बाद ऊर्जा निगम ने इसे कमांद में शिफ्ट किया था।
इसके बाद से थौलधार ब्लॉक के कई गांवों को यहीं से बिजली आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय निवासी राय सिंह, महेश जोशी, अतर सिंह, महावीर उनियाल, वीरेंद्र मोहन सेमवाल का कहना है कि नगुन पट्टी टिहरी जिले के विषम भौगोलिक क्षेत्र में शामिल है। विद्युत लाइनों की लंबाई काफी अधिक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *