जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को फल संरक्षण व बेकरी संबंधी जानकारी दी गई।

बालासौड़ स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, यशपाल असवाल राजकीय खाद्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य ने फल संरक्षण व बेकरी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रकाश कोठारी, शिव उनियाल, प्रकाश कुकरेती, चंद्रप्रकाश नैथानी, सुंदर लाल जोशी, गजेंद्र सिंह, रोशनी नैथानी, करिश्मा नेगी, सरोज देवरानी, रमेश चंद्र नैथानी, राकेश लखेड़ा, प्रकाश भारद्वाज, राजेंद्र प्रसाद पंत, अनीता चमोली, रेणु भारद्वाज, सरिता घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।