जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. सरोजनी देवी लोक विकास की ओर से स्व. सरोजनी देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पहाड़ की समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान चकबंदी के प्रणेता गणेश सिंह गरीब को सम्मानित किया गया।

नन्द किशोर ढौड़ियाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। चकबंदी के प्रणेता गणेश सिंह गरीब ने पहाड़ में चकबंदी के महत्व के बारे में बताया। कहा कि पहाड़ में चकबंदी आवश्यक है। चकबंदी आर्थिक समृद्धि का मूल स्रोत है। पत्रकार नागेंद्र उनियाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पहले जुताई होने से खेतों में जल संरक्षण होता है। लेकिन, अब वर्षा जल भी खेतों में नहीं ठहर पा रहा है। वक्ता डा. प्रेम बहुखंडी व डा. पदमेश बुड़ाकोटी ने भूमि पर अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह, पीएल खंतवाल, शिव प्रसाद कुकरेती, प्रेम बहुखंडी, अन्नपूर्णा जोशी, प्रभा नेगी, प्रकाश कोठारी, प्रवेश नवानी, जनाद्र्धन ध्यानी, महेंद्र रावत, शंकर दत्त गौड़, विनोद नेगी, विकास आर्य, चंद्र सिंह नेगी, नारायण सिंह, राजेंद्र र्संह, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष नौडियाल ने किया।