100 मी. दौड़ में अनुज पंथवाल, अवनिका ने मारी बाजी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में चल रही शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल, कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर सीनियर वर्ग में अनुज पंथवाल, अवनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


मंगलवार को आयोजित 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में रामाजुजन सदन के अनुज पंथवाल, आर्यभट्ट सदन के नमन, भाभा सदन के शौर्य, बालिका वर्ग में अवनिका रामानुजन सदन, रमन हाउस की अंशिका, भाभा सदन की दिव्यांशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रिले रेस में आर्यभट्ट सदन ने जीत हासिल की। प्री प्राइमरी नर्सरी कक्षा बालक वर्ग फ्रॉग रेस में अद्विक पांडे, अर्थव, अंश उनियाल, बालिका वर्ग में कृतिका, सानवी रावत, प्रीशा, एलकेजी बालक वर्ग बुक रेस में दिव्यांश, अर्थव, मयंक, बालिका वर्ग में अनवी, अवंतिका, आराध्या, यूकेजी बुक रेस बालक वर्ग में अद्विक असवाल, श्रेयांश, शिवम, बालिका वर्ग में वैष्णवी, भूमिका, रिद्धिमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। प्राइमरी स्पून रेस बालक वर्ग में आरूष, अभिषेक, मयंक, बालिका वर्ग में कृतिका, आयंतिका, वैष्णवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *