श्रीनगर गढ़वाल : नयालगढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते खतरे को देखते हुए गांव के रास्तों के आसपास झाड़ियों की सफाई, खाली भूमि के समतलीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने गुरूवार को एनआईटी सुमाड़ी में निर्माण कार्य कर रही हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी और सेम इंडिया बिल्ड के प्रबंधकों को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने कहा कि झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ जमीन के कारण गुलदार के छिपे होने का डर बना रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी से गांव की खाली भूमि और गड्ढों में नि:शुल्क भरान कराने की मांग की। साथ ही एनआईटी निर्माण में भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त गौदू तोक से पीपल चौरी होते हुए मोटर पुल नैल तक के मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, टीका प्रसाद, दुर्गा प्रसाद गैरोला, पुष्पा देवी, उमा देवी, सीतांबरी देवी, गोदांबरी देवी, सरिता देवी, मुकेश कैंथेला, त्रिलोक धनाई और आनंदमणि शामिल रहे। (एजेंसी)