मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा के श्रीनगर विधानसभा प्रभारी विजय कपरवाण ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें सक्रिय किया जाएगा। साथ ही पन्ना प्रमुखों को भी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।


पत्रकारों से बातचीत में कपरवाण ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से उप जिला अस्पताल, श्रीनगर में आपदा से क्षतिग्रस्त आईटीआई का नवनिर्माण, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, गोशाला निर्माण और पेयजल सुविधाओं सहित कई विकास कार्य हुए हैं। जीआईटीआई मैदान को रेलवे से वापस दिलाने की तैयारी भी चल रही है। क्षेत्र में 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 14 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पाबौं और पैठाणी क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव दूर कर सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई कार्यकर्ता बाहरी नहीं है और सभी को साथ लेकर चलना उनका उद्देश्य है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, पंकज सती, प्रकाश सती आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *