जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला मुख्यालय में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जनपद प्रभारी मंत्री मदन कौशिक, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक राजकुमार पोरी ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत सांस्कृतिक दलों के उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को दर्शाते हुए लोकगीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। इस मौके पर सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व- विकास की ऊंची उड़ान… का विमोचन किया गया। प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने आंदोलनकारियों के संघर्ष के बूते ही हमें पृथक राज्य मिला है। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि राज्य आंदोलन में मातृशक्ति, युवाओं और आम जनमानस की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी, जिपं अध्यक्षा रचना बुटोला, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, डीएफओ महातिम यादव, सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम पीआर चौहान, डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी आदि मौजूद रहे।