नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चंबा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने आरटीसी मैस, बैरेक, फार्मेसी और जिम आदि का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंध रखने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने जवानों और प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ मैदान में दौड़ लगाकर उनकी शारीरिक दक्षता का आकलन करते हुए उन्हें अनुशासन और टीम भावना से कार्य करने को कहा।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल की मजबूती अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और जवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से सुनिश्चित होती है। टिहरी पुलिस इन सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस बल की कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उसके बाद एसएसपी ने वहां निवासरत पुलिस कर्मियों के परिवार और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं पूछ़ी।