भू-धंसाव से जर्जर व असुरक्षित सरकारी भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू

ज्योतिर्मठ। वर्ष 2023 में हुए भूधंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में जर्जर और असुरक्षित भवनों को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। नगर क्षेत्र पर बढ़ते भार को कम करने और भविष्य में संभावित खतरे को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन की ओररेस क्षतिग्रस्त सरकारी एवं निजी भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से 21 जर्जर सरकारी भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें गांधीनगर वार्ड स्थित उत्तर भारत का एकमात्र रेलवे कार्यालय और उससे जुड़े आवासीय भवन भी शामिल हैं। रेलवे कार्यालय एवं आवासीय भवनों को तोड़ने का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई अन्य असुरक्षित भवनों को भी चिह्नित किया गया है। इनमें ब्लैक और रेड जोन में स्थित भवन शामिल हैं। वैज्ञानिकों की सलाह के अनुरूप भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र की भार वहन क्षमता कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि जर्जर भवनों को हटाने से नगर क्षेत्र में जोखिम कम करने और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को रोकने में मदद मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *