भिलंगना के सीमांत गांव पिंस्वाड़ में संचार सेवा ठप

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव पिंस्वाड़ के लोगों के लिए लचर संचार सेवा सिरदर्द बनी है। बीएसएनएल का वी-सैट टावर अधिकांश समय बंद रहने से ग्रामीणों को नेटवर्क सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रधान ने बीएसएनएल को भेजे पत्र में कहा कि बूढ़ाकेदार में आठ दिसंबर को प्रस्तावित दीपावली, गुरु कैलापीर मेले से पहले नेटवर्क सुचारू नहीं किया गया तो उन्हें अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।
भिलंगना ब्लॉक में सीमांत क्षेत्र के लोगों को नेटवर्क की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। मोबाइल टावर अक्सर बंद रहने से ग्रामीणों का बाहर रह रहे अपने नाते-रिश्तेदारों से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। प्रधान वीना देवी ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को भेजे ज्ञापन में बताया कि गांव के पास लगाया गया वी-सैट टावर अक्सर ठप रहता है जिससे ग्रामीणों को अपनों से बात करने के लिए दूर जाना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *