स्व. कांति प्रकाश आर्य की नौवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्वम्भर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्व. कांति प्रकाश आर्य की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोटद्वार के साहित्यकार एवं कण्वाश्रम पर शोधकर्ता डा. विश्वकसेन शरण ‘राज’ दुदपुड़ी को महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

नजीबाबाद के मूसेपुर स्थित आर्य सुगंध संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की। इस मौके पर संस्थान की संचालिका कमलेश आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने संसार का उपकार करना आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य बताया था। इसमें शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति का भाव निहित है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद के अनुयायी आज भी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा के कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर दिशा देने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, संपत्ति नेगी, धीरेंद्र सिंह नेगी, सुदीप बौंठियाल, राजेंद्र सिंह रावत, मुकेश चंद्र और प्रिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने किया।