बाल दिवस पर चार मेधावी विद्यार्थियों को भेंट की साइकिल

बैंक आफ बड़ौदा की ज्वाइंट मैनेजर ने दिया सहयोग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में बाल दिवस के अवसर पर चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।


विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक आफ बड़ौदा दिल्ली में कार्यरत ज्वाइंट मैनेजर विनीता शंखवार की ओर से उपलब्ध कराई गई साइकिलें प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने विद्यार्थियों को प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समाज के विभिन्न लोगों का सहयोग मिलना सराहनीय है। ऐसे प्रयास बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। विद्यालय के शिक्षक संतोष सिंह नेगी ने बताया कि मूल रूप से कोटद्वार निवासी विनीता शंखवार सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देती रहती हैं। बाल दिवस से एक दिन पूर्व उनका जन्मदिन था। इसी अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इससे पूर्व भी वह बच्चों को साइकिल वितरित कर चुकी हैं। साइकिल प्राप्त करने वालों में राजकीय बालिका इंटर कालेज लालपानी की कक्षा नौ की छात्रा प्रियांशी, राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार की कक्षा छ: की पावनी भाटिया और त्रिवेंद्र तथा कक्षा आठ के आदित्य शामिल रहे। इस अवसर पर मनमोहन चौहान, पद्मेश बुडाकोटी, संजय रावत और जेपी भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *