लंबगांव व नई टिहरी कॉलेज में नए शिक्षा सत्र से शुरू होगा इंटीग्रेटेड बीएड

नई टिहरी। उप्पू गढ़ के वीर भड़ कफ्फू चौहान की वीरता और बलिदान को याद करते हुए शिक्षा ने उनकी विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने अगले शिक्षा सत्र से फूल सिंह बिष्ट व नई टिहरी पीजी कॉलेज में इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। कहा राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में बीबीए, बीसीए और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। सोमवार को डाइजर में कफ्फू चौहान के स्मारक पर उनकी मूर्ति का अनावरण शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, चंबा की पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व विधायक डा. धन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के 52 गढ़ों में शामिल उप्पू गढ़ के भड़ कफ्फू चौहान की वीरता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। मंत्री डॉ. रावत ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6.69 करोड़ की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक भवन ओखालाल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने अगले शिक्षा सत्र से फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव और राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।
कहा राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में बीबीए, बीसीए और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *