89 साधु-संतों को बांटी आवश्यक सामग्री

बड़कोट। हिमालय की दुर्गम वादियों में साधनारत साधु-संतों को शीतकाल में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मातेश्वरी अन्न क्षेत्र गंगोत्री धाम की ओर से सेवा पहल की गई। बुधवार को यमुनाघाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिवेणी संगम गंगानी में भंडारे का आयोजन कर क्षेत्र में 89 साधु-संतों को उनकी जरूरत की सामग्री बांटी गई।
आनंद धाम तपोवन, ऋषिकेश के आयोजक रमेश मुनि महाराज ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में साधनारत संतों को कड़ाके की ठंड के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनकी दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामग्री बांटी गई है। उन्होंने बताया कि यमुनाघाटी में संतों की सेवा का यह दूसरा आयोजन है। रमेश मुनि महाराज लंबे समय से संत सेवा के कार्यों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *