गणतंत्र दिवस और आर्मी डे परेड में भाग लेने दिल्ली आए सेना के 150 जवान पाए गए कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली, एजेंसी। गणतंत्र दिवस और आर्मी डे परेड में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आए सेना के लगभग 150 जवान बीते कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना के लिए अनिवार्य परीक्षण के दौरान इन जवानों में संक्रमण का पता चला। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड में भाग लेने वाले सभी जवानों के लिए एक प्रोटोकल जारी किया गया है जिसके कोरोना जांच कराई जानी जरूरी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस और सेना दिवस परेड में भाग लेने के लिए 2,000 सेना के जवान बीते नवंबर में दिल्ली पहुंचे थे। सुरक्षा मानकों को ध्घ्यान में रखते हुए इन सभी की कोरोना जांच कराई गई थी। जिन जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है उन्घ्हें सेफ बबल में रखा जा रहा है। यह सेफ बबल जवानों को समायोजित करने के लिए बनाई गई है जो गणतंत्र दिवस के मौके पर मार्चिंग टुकड़ियों का हिस्सा होंगे। सेफ बबल में बड़ी संख्घ्या में र्केप हैं जिनमें जवानों को रखा गया है।
कोविड जांच में निगेटिव पाए गए जवानों को सेफ बबल में बाहरी दुनिया से अलग रखा गया है। सेफ बबल के लिए चुने गए जवानों की 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस समारोह तक बाहरी दुनिया से शून्य कनेक्टिविटी होगी। सूत्रों ने बताया कि जिन 150 जवानों में कोरोना संक्रमण पाया गया है वे सभी एसिम्टोमेटिक हैं। संक्रमण से ठीक होने के बाद ये दोबारा सेफ बबल में रखे जाने के योग्घ्य हो सकते हैं। मालूम हो कि आर्मी डे यानी सेना दिवस का आयोजन 15 जनवरी को होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *