कोटद्वार में भारी वाहन चालकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स शुरू

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भट्ट मोटर्स ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूल में रिफ्रेशन कोर्स (भारी वाहन) शुरू हो गया है। स्कूल में 16 नवंबर से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। परिवहन आयुक्त कार्यालय के आदेश के अनुसार, संस्थान को 16 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2027 तक एक वर्ष के लिए अधिकृत किया गया है।


परिवहन विभाग ने भट्ट मोटर्स ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को मध्यम एवं भारी वाहनों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संचालित करने की अनुमति दी है। स्कूल संचालक मनीष भट्ट ने बताया कि भारी वाहन चालकों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स शुरू कर दिया गया है। व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए लाइसेंस नवीनीकरण से पहले यह कोर्स अनिवार्य है। इसमें वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा और ईंधन दक्षता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ईंधन दक्षता के तहत चालकों को स्पीड ब्रेकर और मोड़ वाले ट्रैक पर वाहन चलाने का अभ्यास कराया जाएगा। सरकारी विभागों में कार्यरत वाहन चालकों को विभागीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर नि:शुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। परिवहन विभाग ने निर्धारित शुल्क लेने और चालकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *