छात्र-छात्राओं को को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने तथा नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रौशनी असवाल ने किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक आकाश शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को नियमित योगाभ्यास, संतुलित दिनचर्या एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगाभ्यास भी करवाए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशा मुक्त समाज का निर्माण स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *