नशे मेंं धुत चालक 25 यात्रियों की जिंदगी से कर रहा था खिलवाड़

दुगड्डा बैरियर पर पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया बस चालक, बस सीज कर किया गिरफ्तार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नशे में वाहन चलाने की लापरवाही पहाड़ी सड़कों पर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसके बावजूद कुछ चालक अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आते। पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाने के बाद भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को दुगड्डा बैरियर पर एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां शराब के नशे में धुत चालक 25 यात्रियों को लेकर पहाड़ी मार्ग पर बस दौड़ा रहा था। समय रहते पुलिस की चेकिंग में चालक की लापरवाही पकड़ में आ गई, जिससे संभावित हादसा टल गया।


गुरुवार सुबह दुगड्डा बैरियर के समीप पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोटद्वार की ओर से आ रही एक यात्री बस को रोककर चालक की जांच की गई। बातचीत के दौरान चालक की आवाज लड़खड़ाने पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद एल्कोमीटर से जांच की गई तो चालक के शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पूछताछ में चालक की पहचान मुकेश कुमार, निवासी कोटद्वार के रूप में हुई। जांच में पता चला कि बस कोटद्वार से 25 यात्रियों को लेकर सतपुली की ओर जा रही थी। शराब के नशे में बस चला रहा चालक न केवल यातायात नियमों की अनदेखी कर रहा था, बल्कि यात्रियों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर बस सीज कर दी। वहीं, बस में सवार सभी 25 यात्रियों को दूसरे वाहनों से सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *