श्रीनगर गढ़वाल : मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस ने दो छात्रावासों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। साथ ही यह भी जानकारी जुटाई कि कहीं कोई छात्र नशे की लत का शिकार तो नहीं है।

श्रीकोट पुलिस के अनुसार पुलिस की ओर से मेडिकल कॉलेज के बालक एवं बालिका छात्रावासों में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। (एजेंसी)