सतपुली में राम भक्तों ने निकाली भव्य रैली

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने को लेकर सतपुली नगर में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों राम भक्तों ने शिरकत की।
रैली कुकरेती बैंड से शुरू होकर सतपुली के चौराहे से होते हुए हनुमान मंदिर में जाकर कुछ देर के लिए रुकी। जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात रैली हनुमान मंदिर से निकल कर पूरे बाज़ार का भ्रमण कर अपने नियत स्थान में पहुंचकर समाप्त हुई। संघ के जिला प्रचारक पारितोष, मीडिया प्रमुख आशीष रावत, यात्रा के प्रमुख अंकित नेगी, खंड प्रचारक आशुतोष की अगुवाई में रैली निकली गई। रैली में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, मंडल महामंत्री अशोक बुडाकोटी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, वेद प्रकाश, पूर्व प्रचारक पुष्पेंद्र राणा, अरुण रावत, प्रिंस भट्ट, पार्थ जुयाल, इंदु जुयाल, कुसुम खंतवाल, सुनील डंडरियाल, अंकित, मीना डोबरियाल सहित सैकड़ों महिला और पुरुषों ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *