आज होंगे व्यापार सभा के लिए मतदान
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में व्यापार सभा के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान होगा।
अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पर पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्टर है। जबकि सचिव पद पर मात्र एक प्रत्याशी के होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी राम सिंह रावत ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार सभा पौड़ी में 1190 मतदाता हैं। जो अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह नौ बजे शुरु होकर शाम चार बजे संपन्न होगा। पांच बजे से मतों की गणना शुरु की जाएगी। जिसके तत्काल परिणामों की घोषणा की जाएगी।