बिग ब्रेकिंग

देहरादून गढ़वाल का हिस्सा है, इसलिए गढ़वाल आयुक्त देहरादून बैठते हैं: तीरथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
गढ़वाल आयुक्त के देहरादून बैठने पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देहरादून गढ़वाल का हिस्सा है। इसलिए गढ़वाल आयुक्त देहरादून में बैठते हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के समय से यह परंपरा चली आ रही है।
शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे गढ़वाल सासंद तीरथ सिंह रावत से पत्रकारों ने गैरसैंण मंडल बनाए जाने पर सवाल पूछा। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गैरसैंण की उपेक्षा की है। कांग्रेस के सत्ता में होने के दौरान मैंने विधानसभा में गैरसैंण को स्थाई या ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने का मुद्दा उठाया था। लेकिन कांग्रेस ने इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंडे में गैरसैंण को ग्राीष्म कालीन राजधानी बनाना था। जिसे भाजपा ने कर दिख्राया। अब गैरसैंण को मंडल बनाया गया है। छोटी इकाई बनने से विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। पौड़ी मंडल मुख्यालय की तरह गैरसैंण की उपेक्षा न हो और यहां के आयुक्त भी देहरादून में न बैठे इस सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि देहरादून भी गढ़वाल मंडल का हिस्सा है। यूपी के समय से ही देहरादून में गढ़वाल आयुक्त का कैंप कार्यालय रहा है। इसलिए यहां आयुक्त देहरादून बैठते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!